| ISBN | 978-81-19482-07-8 |
|---|---|
| Year | 2026 |
| Price | ₹ 1,100 |
| Pages | 550 |
| Publisher | Aavishkar Publishers, Distributors |
| Subjects |
वर्तमान समय में पारंपरिक बकरी पालन को वैज्ञानिक प्रबंधन, उन्नत प्रजनन, संतुलित पोषण, रोग नियंत्रण, जैव-सुरक्षा, अभिलेख प्रबंधन, मूल्य संवर्धन तथा बाजारोन्मुख उद्यमिता से जोडऩा आवश्यक है। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस पुस्तक ‘‘वैज्ञानिक बकरी पालन: उत्पादन, प्रबंधन एवं उद्यमिता’’ की रचना की गई है। पुस्तक में बकरी पालन के आधारभूत सिद्धांतों से लेकर नस्ल चयन, आवास, आहार एवं पोषण, प्रजनन, कृत्रिम गर्भाधान, गर्भावस्था प्रबंधन, बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण, दुग्ध उत्पादन, मांस, रेशा, खाल, अभिलेख प्रबंधन, अपशिष्ट उपयोग, विपणन तथा उद्यमिता तक के विषयों को क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तक का विशेष उद्देश्य वैज्ञानिक तथ्यों को ऐसी सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करना है, जिसे विद्यार्थी, पशुपालक, प्रसार कार्यकर्ता, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन से जुड़े व्यक्ति समान रूप से उपयोग कर सकें। विभिन्न अध्यायों में तालिकाओं, व्यावहारिक उदाहरणों, प्रबंधन मानकों और उपयोगी तकनीकी जानकारी को सम्मिलित करने का प्रयास किया गया है। डॉ. एल. एन. वर्मा ने कृषि स्नातक, पशुधन उत्पादन में स्नातकोत्तर तथा पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन में पीएच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त कीं। उनकी विशेषज्ञता डेयरी एवं बकरी पालन, पशु पोषण, प्रजनन, स्वास्थ्य, दुग्ध एवं चारा उत्पादन तथा पशुधन प्रबंधन में है। वे पिछले 16 वर्षों से कृषि विज्ञान केन्द्र, जयपुर में विषय विशेषज्ञ (पशुपालन) के रूप में कार्यरत हैं और प्रशिक्षण, किसान क्षमता विकास तथा पशुपालन आधारित उद्यमिता को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। NAIP, NIFTD, TSP, ARYA, RSLDC, ASCI तथा SPMRM सहित अनेक कार्यक्रमों में योगदान दिया है। उनके 10 शोध पत्र, 11 किसानोपयोगी लेख और 12 तकनीकी पत्रक प्रकाशित हैं तथा उन्होंने ‘‘पैरावेट मार्गदर्शिका’’ और ‘‘पशुधन प्रबंधन मार्गदर्शिका’’ का लेखन किया है। उनका प्रमुख उद्देश्य वैज्ञानिक पशुपालन को उत्पादक, लाभकारी और उद्यमिता-उन्मुख बनाना है। डॉ. पी. पी. रोहिल्ला प्रधान वैज्ञानिक, ICAR-ATARI, जोधपुर में कार्यरत हैं। उन्होंने CCS Haryana Agricultural University, Hisar से कृषि स्नातक, पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन में स्नातकोत्तर तथा पीएच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त कीं और वे ्रक्रस्-1992 बैच के वैज्ञानिक हैं। उन्हें 32 वर्षों से अधिक का अनुसंधान, प्रसार एवं प्रशासनिक अनुभव है। पशुधन उत्पादन, पोषण, प्रबंधन, प्रजनन तथा शुष्क क्षेत्रों में भेड़-बकरी पालन संबंधी तकनीकों के विकास में उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने NATP, NAIP, NICRA, Farmer FIRST, ARYA तथा ICARDA सहित अनेक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके 252 से अधिक वैज्ञानिक एवं प्रसार प्रकाशन हैं तथा उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हुए हैं।
Read from the printed jacket. Pending editorial approval.